September 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कंबोडिया में कैसीनो-होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 30 झुलसे

नोम पेन्ह, 29 दिसंबर, कम्बोडिया-थाईलैंड सीमा पर पोइपेट शहर के ग्रैंड डायमंड सिटी कैसीनो-होटल में बुधवार देर रात को भीषण आग लगने से कम से कम10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए और 400से अधिक लोग फंसे हुए हैं।

पोइपेट टाउन हॉल प्रशासन के प्रमुख नेम फोएंग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

श्री फोएंग ने आज यहां द नोम पेन्ह पोस्ट को बताया, “ आज सुबह नौ बजकर10 मिनट तक 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायलों को थाईलैंड के सा केओ प्रांत के अरन्याप्रथेत जिले के अस्पताल में भेजा गया।”

उन्होंने कहा कि कैसीनो-होटल में 400 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जिनमें से अधिकतर थाईलैंड के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि आग बुधवार की रात लगी और अभी तक इसे बुझाया नहीं जा सका है। ने कहा कि अधिकारियों को अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कंबोडियन नेशनल कमेटी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष कुन किम ने संवाददाताओं को बताया कि कैसीनो के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल कर्मियों और हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading