30.1 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणवीर और जाह्नवी कपूर आ सकते हैं तेजाब के रीमेक में नजर

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की लोकप्रिय फिल्म तेजाब को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रहती है। कबीर सिंह फेम प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने 2021 में फिल्म के राइट्स खरीदे थे। इसके बाद खबरें आई थीं कि फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए वह श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन को कास्ट करेंगे। अब चर्चा है कि फिल्म में रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखेगी। फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन निर्माताओं की पहली पसंद थे। हालांकि, उनके साथ किसी वजह से बात नहीं बन पाई। रिपोर्ट के अनुसार अब निर्माता उन्हीं भूमिकाओं के लिए रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर से बात कर रहे हैं। पहले उन्होंने इसके लिए रणवीर से बात की। इसके बाद फीमेल लीड के लिए उन्होंने श्रद्धा की जगह जाह्नवी को लेने का फैसला किया। हालांकि, कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस फिल्म को बनाने के लिए 2021 में प्रोड्यूसर मुराद ने इसके अधिकार खरीद लिए थे। कहा जा रहा है कि तेजाब की रीमेक की कहानी आधुनिक समय के हिसाब से होगी। इसमें लीड रोल के लिए निर्माताओं को नई जोड़ी की तलाश है। इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि माधुरी दीक्षित और अनिल फिल्म में होंगे या नहीं। रणवीर और जाह्नवी दोनों का बड़ा प्रशंसक वर्ग है। ऐसे में इनको पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा। माधुरी ने 1988 में रिलीज हुई फिल्म तेजाब के जरिए बॉक्स ऑफिस पर पहली बार सफलता का स्वाद चखा था। वह फिल्म के गाने एक दो तीन के जरिए प्रशंसकों के दिलों पर छा गई थीं। इस गाने के बाद से ही कोरियोग्राफर सरोज खान और माधुरी की जोड़ी हिट हो गई थी। एन चंद्रा ने फिल्म तेजाब का निर्देशन किया था। इसमें चंकी पांडे, अनुपम खेर, सुरेश ओबेरॉय और अन्नू कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेमकहानी का हिस्सा हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। जाह्नवी कपूर वरुण धवन के साथ बवाल में नजर आएंगी। यह एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होगी। वह राजकुमार राव के साथ मिस्टर और मिसेज माही में क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी। इसके अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का भी हिस्सा हैं।

अन्य ख़बरें

माइकल जैक्सन को बॉलीवुड का सलाम, 1996 के भारत दौरे की यादें हुईं ताजा

Newsdesk

फिल्म है जवानी तो इश्क… से जारी हुआ, वरुण का डांस उड़ा देगा होश

Newsdesk

मेरा दूसरा जन्म’, ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने के चार साल पूरे, छवि मित्तल ने बताया अब तक का सफर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading