22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अक्षय और टाइगर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग शुरू

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में हैं। अब निर्माता अली अब्बास जफर ने ट्विटर हैंडल पर क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा कर जानकारी दी है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो जाएगी। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय और टाइगर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं, जो खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा किया गया है। बता दें, अमिताभ बच्चन और गोविंदा की कॉमेडी एक्शन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां साल 1998 में रिलीज हुई थी। हालांकि, वाशु भगनानी की यह फिल्म रीमेक नहीं है।

अन्य ख़बरें

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading