19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

यौन संबंधों के संदेह में भाभी और उसके दो बच्चों को मारकर जिंदा जलाया

पुणे, 6 अप्रैल | पुणे के कोंढ़वा इलाके में एक व्यक्ति ने अवैध यौन संबंधों के संदेह में अपनी भाभी और उसके दो छोटे बच्चों को मारकर उनके घर में जिंदा जला दिया। घटना बुधवार मध्यरात्रि के आसपास की है। आरोपी वैभव बाघमारे का अपनी भाभी अम्रपाली बाघमारे के साथ उसके दूसरे पुरुषों के साथ कथित यौन संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ।

प्राथमिक जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में पता चला है कि वैभव बाघमारे ने गुस्से में अपनी भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद उसने अम्रपाली के पांच साल के बेटे और चार साल की बेटी को भी गला दबाकर मारने की कोशिश की।

जब वे वहां बेसुध गिरे पड़े थे तो वैभव एक पेट्रोल का डिब्बा लेकर आया और उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

शोरगुल सुनकर और आग की लपटों में उनके शव को जलता देखकर स्थानीय लोगों ने कोढ़वा थाने को इसकी सूचना दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार सुबह वैभव बाघमारे को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, पुलिस उपायुक्त तथा अन्य शीर्ष अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंच गए हैं। मृतका के पति और परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को आज बाद में मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि हनुमान जयंती से पहले हुई इस घटना से मोहल्ले में माहौल गमगीन हो गया है। लोग मंदिरों में दबी जुबान में इसकी चर्चा करते दिखे।

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment