26.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : वाहन सवार दोस्त अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी इनके वाहन आपस में टकराए, एक की मौत

जबलपुर : वाहन सवार दोस्त अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी इनके वाहन आपस में टकराए जिसके चलते सभी सड़क पर जा गिरे दुर्घटना में एक युवक को सिर में गंभीर चोटें आई जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई घटना पनागर थाना क्षेत्र की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि पनागर क्षेत्र का रहने वाला गणेश अपने दोस्तों के साथ देवरी काम से गया हुआ था और जब वह घर वापस लौट रहा था तभीयह हादसा हुआ जिसमें शेरों की जान चली गई। उन्हें सूचना मिली की गणेश उर्फ शेरू की एक्सीडेंट के चलते मौत हो गई है। मौके पर जब परिजन पहुंचे तो उन्हे पता चला कि घायल को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और जब वह अस्पताल पहुंचे तो देखा कि शेरू ने दम तोड़ दिया था। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए हादसे के संबंध में मृतक के दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

Newsdesk

48 घंटे में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी चलने योग्य : महापौर
वर्षा ऋतु के बाद 7 दिन

Newsdesk

महापौर के निर्देश पर एम.आई.सी. सदस्य ने संभाग में ली बैठक*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading