19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

विकास दुबे मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल

कानपुर, 10 जुलाई । मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर विकास दुबे को शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर लाया जा रहा था, हालांकि इसी बीच हुए मुठभेड़ में उसके घायल होने की जानकारी सामने आई है।

उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, काफिला जैसे ही कानपुर के बर्रा पुलिस क्षेत्र में पहुंचा, वहां भारी बारिश के कारण सड़क पर वाहन स्किडिंग के बाद पलट गई। इसी वाहन में विकास बैठा था।

इस हादसे में विकास सहित वाहन में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

घटना के बाद जैसे ही विकास को वाहन से बाहर निकाला गया, उसने एसटीएफ टीम से राइफल छीन ली और पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया।

विकास को इलाज के लिए हैलट अस्पताल ले जाया गया है।

वहीं एसटीएफ के अधिकारियों ने हादसे की बात को स्वीकार किया है, लेकिन वे गैंगस्टर को लगी चोटों के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment