19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भाजपा ने केजरीवाल से पूछा सवाल, क्या पैसा लेकर रेस्टोरेंट की टाइमिंग को बदला गया

नई दिल्ली, 3 मई | दिल्ली आबकारी घोटाले को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अब बंद कमरे में हुई बातें भी सामने आती जा रही हैं कि मनीष सिसोदिया के सचिव ने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में कमीशन को 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का फैसला किया गया था। इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी संसदीय दल के नेता, दोनों से यह सवाल भी पूछा कि क्या रेस्टोरेंट की टाइमिंग को बदलने का फैसला किसी व्यावसायिक डील के तहत किया गया था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चूंकि अब यह तथ्य बयान में आ चुका है इसलिए अरविंद केजरीवाल को यह बताना चाहिए कि उन्होंने किस आधार पर कमीशन को बढ़ाने का फैसला किया था।

उन्होंने कहा कि यह भी तथ्य सामने आया है कि रेस्टोरेंट मालिकों को बुलाकर भी पैसा इकट्ठा किया गया और बदले में उनसे यह कहा गया कि रेस्टोरेंट की टाइमिंग बदल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके संसदीय दल के नेता, दोनों को यह बताना चाहिए कि क्या टाइमिंग को बदलने का फैसला किसी व्यावसायिक डील के तहत किया गया था।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के घोटाले एक-एक करके सामने आते जा रहे हैं और आप इस पर जवाब देने की स्थिति में नहीं है। लेकिन इसके बावजूद आम आदमी पार्टी अपने आपको सबसे ईमानदार बता रही है और दावा कर रही है कि वो सच बोल रही है जबकि आज हालत यह हो गई है कि आप पार्टी झूठ की पैरवी करती जा रही है लेकिन उसका मास्क उतर रहा है।

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment