24 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अक्षय कुमार के साथ अंधाधुन की रीमेक बनाने की योजना बना रहे रोहित शेट्टी?

आयुष्मान खुराना : की 2018 की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म अंधाधुन समीक्षकों और दर्शकों को खूब पसंद आई थी। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान ने एक दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभाया था। वह वास्तव में दृष्टिहीन या इसका नाटक कर रहा है, इसका पता पूरी फिल्म देखने के बाद चलता है। अब खबर है कि रोहित शेट्टी इस फिल्म का रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं। इसको लेकर अन्य जानकारियां भी सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी अंधाधुन की रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इस फिल्म का नाम अंधाधूम होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो अंधाधूम में रोहित की हर फिल्म की तरह कार चेजिंग सीन और एक्शन सीन की भरमार होगी। श्रीराम राघवन की फिल्म को रोहित के चश्मे से देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा। भले ही रोहित ने अभी फिल्म या स्टारकास्ट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी न दी हो, लेकिन स्क्रिप्ट में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और अजय देवगन के नाम का जिक्र है। इसके मुताबिक, फिल्म में अक्षय एक पियानिस्ट की भूमिका निभाएंगे। अंधाधुन में आयुष्मान पियानिस्ट की भूमिका में नजर आए थे। उनके साथ फिल्म में दीपिका नजर आएंगी। फिल्म में अजय नकारात्मक भूमिका निभाएंगे। अजय और अक्षय को पर्दे पर साथ देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा। फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा न होने से दर्शक यह भी कयास लगा रहे हैं कि ये जानकारी रोहित की फिल्म सिंघम अगेन की हो सकती हैं। सिंघम अगेन में अजय और दीपिका के होने की घोषणा हो चुकी है। अंधाधुन 2018 में आई थी। फिल्म में आयुष्मान के साथ तब्बू और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में तब्बू के किरदार का एक सच, आयुष्मान के किरदार की जिंदगी बदल देता है। इस रोमांचक फिल्म में हर पल एक नया मोड़ आता है। अंधाधुन नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। इस फिल्म का तमिल और मलयालम में रीमेक बन चुका है। रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म सर्कस पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म न समीक्षकों को पसंद आई थी और न ही दर्शकों को। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप हो गई। सर्कस के बाद अब वह अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स पर काम कर रहे हैं। अमेजन प्राइम की इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे। उनकी सिंघम अगेन भी चर्चा में है।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading