22.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमटेक्नोलॉजीमोबाइल

क्रिप्टो स्कैम से 130 खाते प्रभावित हुए, जांच जारी : ट्विटर

File Photo: Twitter Logo

नई दिल्ली, 17 जुलाई | अभी तक के सबसे घातक साइबर हमले के बाद, ट्विटर ने शुक्रवार को कहा कि क्रिप्टोकरेंसी स्कैम की वजह से 130 खाते प्रभावित हुए और वह स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खाते के मालिकों के साथ कार्य कर रहा है।

ट्विटर ने स्वीकार किया कि हैकर्स ने शीर्ष व्यक्तियों के खाते को हाइजैक करने के बाद उसके इंटरनल सिस्टम्स और टूल पर नियंत्रित स्थापित कर लिया था।

ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट कर कहा, “अभी तक जितना हम जान पाए हैं, हम मानते हैं कि 130 खातों को इस घटनाक्रम के अंतर्गत निशाना बनाया गया।”

बयान के अनुसार, “अटैकर इन खातों पर नियंत्रण स्थापित करने में कामयाब रहे और फिर इन खातों से ट्वीट किया।”

कंपनी ने कहा कि हम यह पता लगा रहे हैं कि क्या इन खातों से संबंधित नन-पब्लिक डाटा पर सेंध लगाई गई है और हम इस बारे में जानकारी इकट्ठी करने के बाद सूचित करेंगे।

सभी खातों के लिए ‘योर ट्विटर डाटा’ को डाउनलोड करने पर जांच जारी रहने तक रोक लगा दी गई है।

ट्विटर ने कहा, “सतर्कता बरतते हुए, हमने उन खातों को लॉक करने का फैसला किया है, जिसने बीते 30 दिन के अंदर पासवर्ड बदले हैं।”

कंपनी ने कहा, “आप संभवत: अपने पासवर्ड को रिसेट करने में सक्षम नहीं हुए होंगे। अब जिनके खाते लॉक नहीं हैं, वे लोग अपने पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं।”

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading