19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे की मौत

जयपुर, 17 मई | राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने और फिर पुलिया पर गिरने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय कार की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे थी।

गुजरात के पालनपुर निवासी मां-बेटे की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी पालनपुर के रहने वाले थे और गुजरात से उत्तर प्रदेश के देवबंद जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार हवा में उछलकर पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। सुबह क्रेन से कार को उठाया गया।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब छह बजे हादसे की सूचना मिली। अधिकारी मौके पर गए तो कार मौजपुर के पास हाईवे की पुलिया से लटकी मिली। लोगों ने गंभीर रूप से घायलों को कार से बाहर निकाला और बाद में उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जा रही थी। चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी। हादसे में 45 वर्षीय रशीदा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके 25 वर्षीय बेटे अहमद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment