35.1 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भारत के प्रति पीएम मोदी की निष्ठा निर्विवाद, जबकि राहुल पहुंचाते हैं नुकसान : भाजपा

नई दिल्ली, 24 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा के दौरान, दोनों नेताओं द्वारा भारत और भारतीय लोकतंत्र को लेकर दिए गए वक्तव्यों की तुलना करते हुए भाजपा ने दावा किया है कि भारत के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निष्ठा निर्विवाद है, जबकि इसके विपरीत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को व्यक्तिगत लाभ के लिए देश के हितों को नुकसान पहुंचाने में भी कोई परेशानी नहीं है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के दो वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, राहुल गांधी एक विशेषाधिकार प्राप्त वंशवादी हैं, लेकिन बेहद औसत दर्जे के हैं। प्रधानमंत्री मोदी एक स्व-निर्मित व्यक्ति और असाधारण रूप से प्रतिभाशाली हैं। लेकिन एक चीज जो वास्तव में उन्हें अलग करती है, वह है देश के प्रति उनका प्यार और प्रतिबद्धता।

मालवीय ने हा कि, व्यक्तिगत लाभ के लिए राहुल गांधी को भारत के हितों की अदला-बदली करने में कोई परेशानी नहीं है, जबकि दूसरी ओर पीएम मोदी की भारत के प्रति निष्ठा निर्विवाद है।

अन्य ख़बरें

भारत का इतिहास गुलामी का नहीं, बल्कि आक्रमणकारियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष का है : मोहन भागवत

Newsdesk

नई दिल्ली, 17 जून  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को अकाल तख्त की ओर से ‘सिख विरोधी’ बताने पर प्रतिक्रिया दी

Newsdesk

सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के फैसले पर भड़कीं कविता, बोलीं-‘यह कूटनीति नहीं, राजनीतिक चापलूसी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading