25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रेमिका से मिलने गए युवक को चोर बता कर की पिटाई, मौत

गाजियाबाद, 30 जून । गाजियाबाद में 23 साल के युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसकी पहचान परवेज के रूप में की गई है। वह लोनी इलाके में वेल्डिंग का काम करता था। शुरुआत में हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि युवक चोरी के इरादे से घर में घुसा था। मगर, पुलिस छानबीन में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई।

परवेज गुरुवार रात प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। जहां लड़की के परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के पिता, भतीजे और किराएदार ने पीट-पीटकर उसे मार डाला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी (ट्रांस हिंडन) विवेक चंद्र यादव ने बताया, 29 जून की रात सूचना मिली कि खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदना विहार में एक युवक को चोरी के शक में पीटा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान परवेज (23) के रूप में हुई। वह लोनी थाना क्षेत्र में मुस्तफाबाद का रहने वाला था।

डीसीपी ने बताया, पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि परवेज वंदना विहार निवासी संजय की बेटी से पूर्व परिचित था। परवेज के परिजनों ने इस मामले में संजय और उनके परिजनों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने संजय सहित तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि परवेज, संजय के घर पर उसकी बेटी से मिलने के लिए पहुंचा था। वहां पर लड़की के पिता संजय ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इस दौरान परवेज की पिटाई की गई, इससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने में पिता संजय, उसका भतीजा अमन और किराएदार रंजीत शामिल रहे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

अन्य ख़बरें

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

‘हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading