September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

गाजियाबाद में पेड़ के नीचे खड़ी महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, 1 की मौत

गाजियाबाद, 15 सितंबर। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में मकनपुर इलाके में एक मंदिर के पास पेड़ के नीचे खड़ी कुछ महिलाओं के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की मदद के लिए और मृतक को उचित मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। ये हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे हनुमान मंदिर के पास हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरापुरम थाना इलाके के मकनपुर गांव में हनुमान जी का एक मंदिर है। इसके पास एक बड़ा सा पीपल का पेड़ लगा हुआ है। शुक्रवार सुबह पास की झुग्गियों में रहने वाली कुछ महिलाएं तेज बारिश के चलते उसी पेड़ के नीचे खड़ी हो गई।

अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरने की तेज आवाज आई। आसपास के लोगों ने जब पास पहुंच कर देखा तो एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी और बाकी अन्य महिलाएं घायल हो गई थीं।

पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बिजली गिरने की यह घटना सामने लगे एक मकान के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें देखने से पता चल रहा है कि सुबह के वक्त बहुत तेज चमक और आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी।

इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने एक तहसीलदार को मौके पर भेजा है जो दैवीय आपदा से हुए हादसों के चलते लोगों को उचित मुआवजा देने के लिए वहां पर जांच कर रहा है।

  • गाजियाबाद में पेड़ के नीचे खड़ी महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, 1 की मौत

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading