35.1 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापार

कोविड-19 : सऊदी जी20 प्रेसीडेंसी ने कही फाइनेंस की बात

G20 Virtual Summit.

रियाद, 25 अप्रैल | सऊदी अरब ग्रुप ऑफ 20 (जी20) प्रेसीडेंसी ने कोविड-19 से लड़ने के लिए फाइनेंसिंग की बात कही और दुनिया से अपील कर कहा कि वह इस बाबत आगे आए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार की अपनी रिपोर्ट में सऊदी जी20 प्रेसीडेंसी के हवाले से कहा, “जी 20 लीडर्स कोरोनावायरस महामारी के लिए इमरजेंसी रिस्पांस देने का आग्रह करते हुए दान की अपील करता है, ताकि ग्लोबल प्रिपेडनेस मॉनिटरिंग बोर्ड के 8 अरब यूएस फंडिंग गैप को बंद किया जा सके।”

बयान में आगे कहा गया कि सऊदी अरब ने 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का दान दिया। 1.9 अरब से लेकर 8 अरब अमेरिकी डॉलर के योगदान के लक्ष्य में अन्य देश, संगठनों और निजी क्षेत्र की कंपनियों ने सहयोग दिया, लेकिन अभी भी अधिक फंड की आवश्यकता है।

सऊदी जी 20 शेरपा फहद अलुमबारक ने बयान में जोर देकर कहा, “यह समर्थन करने का समय है, महामारी से निपटने के लिए आवश्यक वैक्सीन और अन्य चिकित्सीय उपायों का विकास हो सके इसके लिए वैश्विक एकजुटता और सहयोग आवश्यक है।”

अन्य ख़बरें

एनआईटी अरुणाचल प्रदेश में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस समेत कई पदों पर भर्ती का मौका, 15 जुलाई तक करें आवेदन

Newsdesk

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के शेयरों में आई जोरदार तेजी

Newsdesk

एजेंसियों ने आईएसआई नेटवर्क में अजमल गुज्जर की भूमिका पर जताई चिंता; विचारधारा नहीं, पैसे से प्रेरित बताया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading