18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)राष्ट्रीय

‘खो गए हम कहां’ के लिए आदर्श गौरव ने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में की बात

मुंबई, 13 दिसंबर। जोया अख्तर की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में कैलिस्थेनिक्स ट्रेनर की भूमिका निभा रहे एक्टर आदर्श गौरव फिल्म के लिए ‘जिम गीक’ बन गए हैं।

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया: “आदर्श ने अपने किरदार की बारीकियों को प्रामाणिक रूप से चित्रित करने के लिए फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया। वह एक ‘जिम गीक’ बन गए हैं। जोया अख्तर ने न केवल एक्टिंग स्किल की मांग की, बल्कि फिटनेस की भी मांग की, जो भूमिका के साथ मेल खाती हो।”

इस अनोखे किरदार के लिए एक्टर ने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए, आदर्श ने कहा, ”’खो गए हम कहां’ के लिए, मैं कैलिस्थेनिक्स ट्रेनर की बारीक से बारीक चीजों को अपनाना चाहता था और इसे प्रामाणिकता के साथ चित्रित करना चाहता था। इसके लिए डीप ट्रेनिंग और अनुशासन की आवश्यकता थी।”

अभिनेता ने कहा, “निर्देशक के दृष्टिकोण ने मुझे अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और अपने शारीरिक परिवर्तन सहित अन्य पहलूओं में प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।”

‘खो गए हम कहां’ मुंबई में रहने वाले तीन दोस्तों की डिजिटल युग की कहानी है।

इसमें अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुवेर्दी भी हैं।

यह फिल्म 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

‘खो गए हम कहां’ तीन सबसे अच्छे दोस्तों इमाद (सिद्धांत चतुर्वेदी), अहाना (अनन्या पांडे) और नील (आदर्श गौरव) की कहानी बताती है जो अपने गोल्स, रिलेशनशिप और इमोशन्स को एक साथ मैनेज करते हैं।

अन्य ख़बरें

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

Leave a Comment