25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

चीला हादसा : एक और मौत के बाद मृतकों की संख्या हुई 6

ऋषिकेश, 16 जनवरी । ऋषिकेश में 8 जनवरी को वन विभाग के अधिकारी नई इलेक्ट्रिक कार का ट्रायल लेने के लिए गाड़ी से निकले थे, लेकिन तेज रफ्तार और गाड़ी का टायर फटने से चीला डैम के पास दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। साथ ही 5 लोग घायल हो गए थे। जिनका ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा है। अब इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।

चीला हादसे में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 6 हो गई है।

आपको बता दें कि आठ जनवरी को पार्क के चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल किया जा रहा था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे।

चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर वाहन पेड़ से टकरा गया और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया था। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में गिर गई थी।

दुर्घटना में शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान, कुलराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। बीते सप्ताह गुरुवार को एसडीआरएफ ने चीला नहर से वार्डन आलोकी का शव भी बरामद कर लिया था।

घटना में घायल हिमांशु गोसाई, राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू चालक को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। हिमांशु गोसाई, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू को कुछ दिन पहले एम्स से छुट्टी दे दी गई। जबकि डॉ. राकेश और कंपनी के कर्मी अंकुश का अभी उपचार चल रहा था।

थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि उपचार के दौरान कंपनी के कर्मी अंकुश का निधन हो गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना में मृतकों की संख्या अब छह हो गई है।

वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व राजेश चंद्र जोशी ने थाना लक्ष्मण झूला में आस्का व प्रवेग कंपनी के प्रबंधक व चालक अश्वनी बीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने चालक अश्वनी बीजो और आस्का कंपनी के प्रबंधक को थाने बुलाकर पूछताछ की। आस्का कंपनी वाहन के मार्केटिंग का कार्य करती है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading