26.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

नेपाल में सड़क दुर्घटना में सात की मौत

काठमांडू, 14 मार्च । नेपाल के उदयपुर जिले में गुरुवार सुबह एक जीप के हाईवे से फिसल जाने से एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई।

जिले के पुलिस प्रवक्ता रोशन थापा ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया, “हमने नौ लोगों को जीवित बचाया, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि ओवरलोडिंग और ढलानदार सड़क के कारण यह दुर्घटना हुई।

जीप में 16 लोग सवार थे और दुर्घटना जिस जगह हुई, वो हिस्सा काफी संकरा था।

नेपाल में यातायात दुर्घटनाओं में आम तौर पर हर साल सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी राजदूत गोर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जापारोव से मिले, साझेदारी बढ़ाने पर जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मिले प्रधानमंत्री मोदी, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा

Newsdesk

जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से क‍िया हमला, लारक द्वीप पर हमले के जवाब में कार्रवाई का दावा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading