22.7 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

हैदराबाद में ‘चड्ढी गैंग’ ने स्कूल से 7.85 लाख रुपये लूटे

हैदराबाद, 18 मार्च। कुख्यात ‘चड्ढी गैंग’ ने हैदराबाद में हमला कर हफीजपेट के एक निजी स्कूल से 7.85 लाख रुपये नकद लूट लिए।

साइबराबाद पुलिस कमिश्‍नरेट के मियापुर पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत वर्ल्ड वन स्कूल में रविवार रात को लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में अंडरवियर और दस्ताने पहने दो नकाबपोश अपराधियों को स्कूल में घुसते और कीमती सामान खोजते हुए देखा गया है।

स्कूल प्रबंधन द्वारा रविवार को शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

‘चड्ढी गैंग’ के सदस्य अलग-अलग इलाकों, खासकर बाहरी इलाकों में फिर से वारदात करने लगे हैं। पिछले साल अगस्त में गिरोह को माधापुर में देखा गया था। यह गिरोह पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में तिरुपति के बाहरी इलाके में भी सक्रिय पाया गया।

पुलिस का मानना है कि ‘चड्ढी गैंग’ के सदस्य दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। वे अक्सर कस्बों और शहरों के बाहरी इलाकों में बंद घरों और व्यावसायिक इमारतों को निशाना बनाते हैं।

अन्य ख़बरें

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

लद्दाख में सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

Newsdesk

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को भारतीय विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading