26.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पापा की तबीयत खराब है, पहले बेटा-बेटी से लड़ लें : रोहिणी आचार्य

पटना, 15 अप्रैल । बिहार की सारण लोकसभा सीट से राजद की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने सोमवार को विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि पापा (लालू प्रसाद) की अभी तबीयत खराब है, पहले उनके बेटा-बेटी से लड़ लें।

उन्होंने पटना से अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए निकलने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लालू प्रसाद के नाम से ही वे लोग थरथर कापते हैं। यदि लालू प्रसाद एक दिन निकल गए तो सबका डब्बा गुल हो जाएगा। उनलोगों को बस मौका चाहिए हम लोगों पर बोलने का और वो लोग उसी की तलाश में रहते हैं।

रोहिणी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी हम लोगों से तो लड़ने की ताकत नहीं है उन लोगों में, पापा से क्या ही लड़ेंगे वो लोग। पापा मैदान में आ गए तो इन लोगों की बोलती बंद हो जाएगी।

उन्होंने जनता के मूड को बदलाव का मूड बताते हुए कहा कि उन लोगों ने इतना झांसा दिया है कि जनता बदलाव के मूड में है।

रोहिणी सारण से चुनाव मैदान में उतरी हैं। इनका मुख्य मुकाबला भाजपा के राजीव प्रताप रूढ़ी से है।

अन्य ख़बरें

समूह से जुड़कर अनिता ने बदली जिंदगी की तस्वीर, अब पशु सखी और बीमा सखी का कर रही कार्य

Newsdesk

फेसलेस पंजीयन को बढ़ावा देने विभागों एवं सेवा प्रदाताओं की बैठक

Newsdesk

कैंसर रोकथाम के लिए जबलपुर में चलेगा ‘प्रेरणा अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading