23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

30 देशों के 90 भारतीय संग 400 श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या, 22 अप्रैल । तीस देशों के 90 भारतीय प्रतिनिधियों के साथ अयोध्या पहुंचे 400 श्रद्धालुओं ने रामलाला के दर्शन किए। इसमें भूटान राजदूत मेजर जनरल वेत्सोप नामग्याल, काउंसलर दोरजिक किंजांग एवम चीन गणराज्य (ताइवान) प्रतिनिधि कुमारी त्साई जेन चुन, गणराज तायवान ने भी दरबार में हाजिरी लगाई।

इनका नेतृत्व वैश्विक भारत ब्रांड एंबेसडर व अध्यक्ष दिल्ली स्टडी ग्रुप डॉ. विजय जौली ने किया। सभी श्रद्धालुओं को रामनामी दुपट्टा ओढ़ाकर माथे पर चंदन का तिलक लगाया गया।

इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल जी, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश जी, उज्बेकिस्तान के व्यवसायी अशोक के. तिवारी (प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित), भूपेंद्र कंसल (महामंत्री हिमालय परिवार) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी लोग रविवार शाम सरयू घाट पर आरती में शामिल हुए थे। इस टोली ने हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचकर राम भक्त बजरंगबली का आशीर्वाद भी लिया। इसमें प्रमुख रूप से भूटान राजदूत मेजर जनरल वेत्सोप नामग्याल, काउंसलर दोरजिक किंजांग, चीन गणराज्य (ताइवान) प्रतिनिधि कुमारी त्साई जेन चुन, भारत में रोमानिया महावाणिज्य दूत विजय मेहता व टुवालू महावाणिज्य दूत डॉ. दीपक जैन और निर्वासित तिब्बत संसद स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल उपस्थित रहे।

दर्शन करने वाले प्रवासी भारतीयों में ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, भूटान, कनाडा, कोलंबिया, कंबोडिया, जॉर्जिया, गुयाना, केन्या, कजाकिस्तान, मलेशिया, मोजाम्बिक, मकाऊ, नाइजीरिया, नेपाल, नॉर्वे, रोमानिया, रवांडा, स्पेन, सिंगापुर, सिंट मार्टेन, चीन गणराज्य (ताइवान), ताजिकिस्तान, त्रिनिदाद एण्ड टोबैगो, तुवालु, तिब्बत, युगांडा, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका इत्यादि देशों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

सभी के भोजन की व्यवस्था दिल्ली के समाजसेवी गोपाल गर्ग ने की।

ज्ञात हो कि बीते वर्ष 23 अप्रैल 2023 को डॉ. जौली की पहल पर 156 देशों व सात महाद्वीपों की नदियों व समुद्रों के जल से राम मंदिर में अभिषेक किया गया था।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading