18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर के पद पर बने रहेंगे अजीत डोभाल, केंद्र सरकार ने दिया एक्सटेंशन

नई दिल्ली, 13 जून। अजीत डोभाल को केंद्र सरकार ने एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। अजीत डोभाल का यह तीसरा कार्यकाल होगा। गौरतलब है कि अजीत डोभाल को साल 2014 में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर बनाया गया था। साल 2019 में भी उनके कार्यकाल को बरकरार रखा गया। अजीत डोभाल के अलावा पीके मिश्रा भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव के पद पर बने रहेंगे। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल समेत अन्य अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की। बैठक में पीएम मोदी को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी स्थिति की पूरी जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें आतंकवाद विरोधी प्रयासों से अवगत कराया गया। पीएम मोदी ने बैठक में आतंकवाद के खिलाफ सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने आतंकी हमलों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। साथ ही उन्होंने घाटी में सुरक्षाबलों की तैनाती और एक्शन प्लान को लेकर भी जानकारी ली है। एलजी मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी को जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात पर जानकारी दी है और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों के बारे में भी बताया। बता दें कि बीते 4 दिनों में जम्मू-कश्मीर में तीन जगह रियासी, कठुआ और डोडा जिले में आतंकी हमला हुआ है। इन आतंकी हमलों में 9 लोगों और एक सुरक्षाबल के जवान की जान चली गई। इसके अलावा कई सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment