19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पटना में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत

पटना, 16 जुलाई । बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, बख्तियारपुर-बिहारशरीफ मार्ग के बख्तियारपुर के पास मंगलवार तड़के एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक एक स्कॉर्पियो नवादा के तरफ से आ रही थी। उसने सड़क के किनारे खड़े एक हाइवा ट्रक को टक्कर मार दी। चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए भेजा। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment