27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर, 18 जुलाई । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुरुवार को सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने कहा कि उनके शव अभी बरामद नहीं किए जा सके हैं। मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे कुछ आतंकवादियों को ललकारा। अधिकारियों ने कहा कि 6 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। अधिकारियों ने कहा, “घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने चुनौती दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि उनके शव अभी बरामद नहीं किए जा सके हैं। इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अभी भी चल रहा है।” उधर डोडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक दूसरी मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। मुठभेड़ जिले के कास्तीगढ़ इलाके में चल रही थी। इससे पहले 14 जुलाई को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी हथियारों से लैस तीन आतंकवादी मारे गए थे, जब सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। बता दें कि 16 जुलाई को डोडा जिले के ही भाटा देसा इलाके में आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैनिक और एक स्थानीय पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

अन्य ख़बरें

तमिलनाडु : मुख्यमंत्री विजय ने दूध खरीद मूल्य बढ़ाकर 44 रुपए प्रति लीटर करने की घोषणा

Newsdesk

यूपी में एक महीने तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, भाजपा नेताओं ने कहा- पीएम मोदी की 25 साल की जनसेवा का मनाएंगे जश्न

Newsdesk

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading