18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ब्राजील में विमान दुर्घटना में पांच की मौत

साओ पाउलो, 16 अगस्त। ब्राजील में एक विमान दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की खबर है। यह दुर्घटना ब्राजील के मातो ग्रोसो राज्य के अमेज़ोनियन शहर अपिआकास में तब घटी जब एक ट्विन-इंजन विमान नीचे आ गिरा। ब्राजील की ग्लोबोन्यूज़ नेटवर्क के मुताबिक, मृतकों में अर्नी स्पीयेरिंग, एक एग्री-बिजनेस मालिक और यूनियन स्पोर्ट्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष, उनके दो पोते-पोतियां, उनकी कंपनी के एक कर्मचारी और पायलट शामिल हैं। शिन्हुआ सामचार एजेंसी के मुताबिक, सात लोगों की क्षमता वाले ट्विन-इंजन किंग एयर विमान रोंडोनोपोलिस शहर की ओर जा रहा था और पाउसादा अमेजोनिया फिशिंग लॉज से उड़ान भर रहा था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बारे में बताते हुए ब्राज़ीलियन एयर फोर्स ने कहा कि एयरोनॉटिकल एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंशन सेंटर के विशेषज्ञों को अपिआकास में दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए भेजा गया है। यह दुर्घटना वोएपास एयर कैरियर द्वारा संचालित एक विमान के विन्हेडो शहर में दुर्घटनाग्रस्त होने के एक सप्ताह से भी कम समय बाद हुई है, जिसमें 62 लोगों की मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस दौरे पर, रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए करेंगे कई द्विपक्षीय बैठकें

Newsdesk

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

Leave a Comment