19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

सोमी अली ने सालों बाद खोला ‘यार गद्दार’ से जुड़ा राज

मुंबई, 23 अगस्त । पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री सोमी अली ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म “यार गद्दार” से जुड़े खास राज का फाश किया है। 48 साल की सोमी ने इंस्टाग्राम पर उमेश मेहरा की फिल्म की एक क्लिप शेयर की। इसमें सोमी, मिथुन चक्रवर्ती और गुलशन ग्रोवर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा: “यह थ्रोबैक कई कारणों से व्यक्तिगत है, जिसे मैं इस मंच पर साझा नहीं करूंगी, लेकिन फिल्म के निर्देशक उमेश मेहरा उन सबसे सभ्य व्यक्तियों में से एक थे, जिनके साथ मैंने काम किया है और निश्चित रूप से एक शानदार निर्देशक भी।” उन्होंने अपने सह-कलाकारों मिथुन, सैफ अली खान, गुलशन और अन्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सभी “सेट पर अद्भुत थे”। एक्ट्रेस मानती हैं कि एक बात से मैं खासी रोमांचित थी। मुझे पता चला कि जो रोल मुझे मिला था वो पहले रेखा जी को ऑफर हुआ था। मैं सातवें आसमान में थी…मेरी घबराहट जायज थी और आप समझ सकते हैं कि ऐसा क्यों होगा? आखिर इतनी खूबसूरत औरत मेरी भूमिका के लिए सिलेक्ट हुई थी। मिथुन के साथ काम करने पर भी सोमी ने राय जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘जहां तक ​​मिथुन दा की बात है, तो उनके साथ मैंने बहुत काम किया, वह एक गुरु थे और हमेशा दयालु थे। सबसे अजीब बात यह है कि जिन अभिनेताओं के साथ मैंने खलनायक की भूमिका निभाई, वे वास्तविक जीवन में सबसे अच्छे लोग थे। चाहे वो प्रेम अंकल हों या गुलशन सभी अत्यंत सभ्य सज्जन।” इस महीने की शुरुआत में, सोमी ने अपनी 1994 की फिल्म “आओ प्यार करें” का एक पुराना पल साझा किया और बताया कि वह केवल दिवंगत दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान थीं, जो उन्हें डांस करा सकती थीं।

अन्य ख़बरें

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

Leave a Comment