19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘एक युग का अंत हो गया’, रतन टाटा के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

'एक युग का अंत हो गया', रतन टाटा के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

मुंबई, 10 अक्टूबर। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टाटा के निधन से एक युग का अंत हो गया। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अभी रतन टाटा के निधन के बारे में पता चला… मैं बहुत देर तक काम करता रहा। एक युग समाप्त हो गया है। एक अत्यंत सम्मानित, विनम्र लेकिन दूरदर्शी नेता, जिनकी दृष्टि और संकल्प अद्वितीय थे।” रतन टाटा के साथ बिताए गए विशेष क्षणों को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि हमने उनके साथ कई शानदार पल बिताए, कई अभियानों के दौरान हम साथ-साथ शामिल रहे। मेरी प्रार्थनाएं (हाथ जोड़ने वाला इमोजी)। बता दें, अमिताभ के लिए रतन टाटा ने एक फिल्म ऐतबार प्रोड्यूस की थी, जो असफल रही और इसके बाद टाटा ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली थी। बता दें कि रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत के एक प्रतिष्ठित चेहरा थे, जिन्होंने अपने नेतृत्व में टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। रतन टाटा ने बुधवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली, सोमवार को उन्हें कुछ आयु-संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रतन टाटा के निधन पर राजनीति से लेकर उद्योग जगत और फिल्म जगत के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। उनके परिवार, सहयोगियों और सभी उन लोगों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की जा रही हैं, जिन्होंने उन्हें निकटता से जाना और उनके साथ काम किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा को ‘एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान’ बताया था। रटन टाटा का पार्थिव शरीर एनसीपीए लॉन में रखा गया है, जहां लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शाम करीब 4 बजे रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए नरीमन पॉइंट से वर्ली श्मशान प्रार्थना हॉल की ओर अंतिम यात्रा पर निकलेगा। परिवार ने बताया कि श्मशान घाट पर राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे पार्थिव शरीर को पुलिस की बंदूक की सलामी दी जाएगी और फिर अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

अन्य ख़बरें

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

Leave a Comment