18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ को संबोधित करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

LS Speaker set to address Inter-Parliamentary Union in Geneva

जिनेवा, 14 अक्टूबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की 149वीं सभा को संबोधित करेंगे। वह ‘अधिक शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के लिए साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का उपयोग’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। बिरला पांच दिवसीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। वह अन्य संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ वैश्विक शासन, लोकतंत्र और संसदीय सहयोग पर महत्वपूर्ण चर्चा कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, “हम सकारात्मक संवादों और सार्थक परिणामों की आशा कर रहे हैं जो हमारे साझा भविष्य को आकार देने में योगदान देंगे।” आईपीयू की 149वीं सभा 13-17 अक्टूबर तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हो रही है। बैठक में आईपीयू के सभी वैधानिक निकाय भाग ले रहे हैं, जिनमें गवर्निंग काउंसिल, स्थायी समितियां, सांसदों के मानवाधिकार और मध्य पूर्व प्रश्न संबंधी समितियां, साथ ही महिला सांसदों का फोरम और युवा सांसदों का फोरम शामिल हैं। जनरल डिबेट ‘अधिक शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के लिए साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का उपयोग (एसटीआई)’ विषय पर केंद्रित होगी। इससे प्रतिनिधियों को विचार-विमर्श करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और संसदीय कार्रवाई को गति देने के लिए एक मंच मिलेगा। सभा लोकतंत्र और मानवाधिकारों पर स्थायी समिति द्वारा उठाए गए आपातकालीन मद और विषय मद पर भी प्रस्ताव अपनाएगी जिसका शीर्षक है: लोकतंत्र, मानवाधिकार और कानून के शासन पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव। सभा के समापन पर आम बहस के समग्र विषय पर एक आउटकम डॉक्यूमेंट को अपनाए जाने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस दौरे पर, रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए करेंगे कई द्विपक्षीय बैठकें

Newsdesk

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

Leave a Comment