18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जीतू पटवारी सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री मोहन यादव से माफी मांगे : विश्वास कैलाश सारंग

भोपाल, 7 नवंबर। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को आईएएनएस से बात की। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, जीतू पटवारी ने जिन शब्दों का इस्तेमाल मुख्यमंत्री के लिए किया है। वह बर्दाश्त नहीं है। इसलिए सार्वजनिक रूप से जीतू पटवारी मुख्यमंत्री मोहन यादव से माफी मांगे। आईएएनएस से विश्वास कैलाश सारंग ने कहा, मोहन यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। इसलिए जीतू पटवारी अपनी हैसियत में रहें। वह मुख्यमंत्री मोहन यादव के बारे में टिप्पणी कर रहे हैं। वो यह भूल गए की जनता ने उनको सदन में पहुंचाने का काम किया है। जीतू पटवारी चुनाव हारे हैं।

मोहन यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं सदन और सत्ता पक्ष के नेता हैं। मध्य प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता ने उनको चुना है। जीतू पटवारी की इस तरह की बातें बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मैं जीतू पटवारी से कहना चाहता हूं कि वह मोहन यादव से माफी मांगे। साथ ही वह अपनी सीमा में रहें, सीमा के बाहर न जाएं। बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बयान दिया था। जिस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार किया था।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’। इस पर जीतू पटवारी ने विरोध जताते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री का पद संवैधानिक होता है। इस पद पर बैठे व्यक्ति को गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को इस तरह की भाषा नहीं बोलनी चाहिए। यह भाषा तो छुटभैये नेता जैसी है। मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जमकर आरोप-प्रत्यारोप कौ दौर चल रहा है। यहां की दो विधानसभा सीट बुधनी और विजयपुर पर उपचुनाव होने हैं। बुधनी सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है।

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment