18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जालंधर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

जालंधर, 18 नवंबर। पंजाब में जालंधर के पठानकोट बाईपास के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया और गाड़ी को काटकर मृतकों को बाहर निकाला गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है डिवाइडर से दूसरी ओर ट्रक के आने से ये हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों तुरंत इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सभी वाहन अमृतसर की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, कार में छह लोग सवार थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे का हाथा टूट गया है और एक महिला को चोटे आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर मौजूद एक राहगीर ने बताया कि चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। उसने बताया कि मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। गाड़ी में आगे बैठे दो लोग बच गए।

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment