19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडराष्ट्रीय

ईमानदार, महान अर्थशास्त्री और बहुत विनम्र व्यक्ति थे डॉ मनमोहन सिंह : अनुपम खेर

मुंबई, 27 दिसंबर। 2019 में फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ रिलीज हुई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर ने निभाया था। पूर्व पीएम के निधन पर खेर दुखी हैं। अपना कष्ट उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से साझा किया। उन्हें विनम्र अर्थशास्त्री और ईमानदार व्यक्ति बताया। साझा किए गए वीडियो में अभिनेता कहते नजर आए, “ मैं अभी देश से बाहर हूं और मुझे यह दुखद खबर मिली। मैंने उनके जीवन के साथ लगभग डेढ़ साल गुजारा है, जब कोई अभिनेता किसी किरदार को निभाता है तो उस शख्स के बाहरी चीजों को लेकर तो अध्ययन करता ही है, साथ ही वह उस शख्स के अंदर भी झांकता है। मनमोहन सिंह एक कमाल की शख्सियत थे।” खेर ने आगे बताया, “ मैंने कुछ वजहों से यह फिल्म करने से पहले मना कर दिया था। इसमें राजनीतिक वजह भी शामिल थे। मुझे लगा था कि लोग यह समझेंगे कि मैंने यह फिल्म उनका मजाक उड़ाने के लिए की है ऐसा कुछ लोगों ने कहा भी। मगर अगर मुझे अपनी जिंदगी में 3 या 4 शानदार किरदारों को चुनने के लिए कहा जाए तो उनमें से एक मनमोहन सिंह जी का किरदार होगा।

इस वीडियो संदेश के साथ खेर ने लंबा चौड़ा टेक्स्ट लिखा। जिसमें उन्होंने कहा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ! फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के लिए एक साल से ज्यादा समय तक उनके जीवन का अध्ययन करने के बाद, मुझे लगा कि मैंने उनके साथ वाकई बहुत समय बिताया है। वह स्वभाव से एक अच्छे इंसान थे। वह पूरी तरह से ईमानदार, महान अर्थशास्त्री और बहुत विनम्र व्यक्ति थे। कुछ लोग कह सकते हैं कि वे एक चतुर राजनीतिज्ञ नहीं थे! उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।” पर्दे पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर का सोशल मीडिया एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने इस किरदार से जुड़ी चुनौतियों का जिक्र किया था। पर्दे के पीछे की क्लिप साझा करते हुए कहा था यह मेरे सर्वश्रेष्ठ किरदारों में से एक रहेगा। इसके लिए वाकई बहुत मेहनत की थी। बता दें, विजय रत्नाकर गुट्टे के निर्देशन में तैयार हिंदी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की पटकथा मयंक तिवारी ने लिखी है। ये संजय बारू की किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर आधारित है। संजय बारू, मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे।

अन्य ख़बरें

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

Leave a Comment