18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

फराह खान बर्थडे : मलाइका अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा समेत अन्य हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

मुंबई, 9 जनवरी। फिल्म इंडस्ट्री की निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। फराह को उनके फैंस के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने खास दिन की शुभकामनाएं दी। फराह को विश करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अभिनेत्री-डांसर मलाइका अरोड़ा, अभिनेत्री अनन्या पांडे, रवीना टंडन, चंकी पांडे, पत्रलेखा समेत अन्य का नाम शामिल है। राजकुमार राव की पत्नी-अभिनेत्री पत्रलेखा ने अपनी शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “हमारी प्यारी फराह खान मैडम आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम कामना करते हैं कि आपको जीवन में बेस्ट मिले। हम आपसे चांद तक प्यार करते हैं।“ तस्वीर में फराह खान, राजकुमार राव के सिर पर पगड़ी बांधती दिख रही हैं। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने एक पुराने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “जब कोई यंग और हॉट व्यक्ति एक ही रंग पहनता है।“ वीडियो में अनन्या के साथ फराह भी रेड कलर की आउटफिट में नजर आईं।

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर फराह खान के साथ “दोस्ती स्पेशल” तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक फराह डार्लिंग।” मनीष मल्होत्रा ने लिखा, “ 60वें जन्मदिन की शुभकामनाएं डियर फराह, मैं तुम्हें तब से जानता हूं, जब मैं मॉडलिंग करता था और तुम डांस करती थी। तुम्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।” मलाइका अरोड़ा ने लिखा, “मेरी डियर अब आप ऑफिशियल तौर पर वरिष्ठ नागरिक बन चुकी हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।” वर्कफ्रंट की बात करें तो फराह खान जल्द ही सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में शेफ रणवीर बराड़ और विकास खन्ना के साथ शो को जज करती नजर आएंगी। शो का प्रोमो हाल ही में सामने आया है। प्रोमो में फराह खान टीवी इंडस्ट्री कलाकारों के साथ मस्ती करती नजर आई थीं। अभिनेता चंकी पांडे ने फराह के साथ एक वीडियो मोंटाज को शेयर करते हुए लिखा, “डियर फराह को डायमंड जुबली की हार्दिक शुभकामनाएं |

अन्य ख़बरें

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

Leave a Comment