26.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के दमोह में गोकशी के आरोपी और पुलिस में मुठभेड़, एएसआई सहित दो घायल

दमोह, 20 मार्च । मध्य प्रदेश के दमोह में गोकशी सहित 23 मामलों के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी और एक पुलिस सहायक उप निरीक्षक घायल हुए हैं। दोनों का उपचार जारी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोकशी सहित 23 मामलों के मुख्य आरोपी कासिम कसाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर हथियारों की बरामदगी के लिए आरोपी सहित पुलिस दल मौके पर गया हुआ था। आरोपी द्वारा बताए गए स्थान से हथियारों की बरामदगी की गई, मगर बदमाश ने एक हथियार जहां छुपाकर रखा था, उसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी।

इस पूरे घटनाक्रम का विवरण देते हुए पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मामला देहात थाना क्षेत्र का है। आरोपी को हथियारों की जब्ती के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए एक हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस की ओर से भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई गई। एक गोली आरोपी के पैर में लगी, वहीं पुलिस सहायक उप निरीक्षक आनंद अहिरवार के हाथ में चोट आई है। दोनों का जिला चिकित्सालय में इलाज किया गया, वहीं बदमाश कासिम को उपचार के लिए सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों आरोपी खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ के बाद पुलिस के पास सूचना आई है कि कुछ लोग विरोध-प्रदर्शन भी कर सकते हैं। इसके लिए पुलिस की ओर से इंतजाम भी किए जा रहे हैं। आरोपी कासिम कसाई मंडी में हुई हत्या के प्रयास सहित गोवंश हत्या के मामले में भी आरोपी है। उसकी तलाश थी।

बताया गया है कि आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं और इनकी कुल संख्या 23 है। पुलिस की नजर अब उसके साथियों और मदद करने वालों पर भी है। इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

अन्य ख़बरें

समूह से जुड़कर अनिता ने बदली जिंदगी की तस्वीर, अब पशु सखी और बीमा सखी का कर रही कार्य

Newsdesk

फेसलेस पंजीयन को बढ़ावा देने विभागों एवं सेवा प्रदाताओं की बैठक

Newsdesk

कैंसर रोकथाम के लिए जबलपुर में चलेगा ‘प्रेरणा अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading