35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

झारखंड के चाईबासा में 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के चाईबासा में 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा, 24 मई। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगीदारू गांव में 12 वर्षीय अर्जुन बान सिंह की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसी के पड़ोसी चंद्रमोहन बान सिंह पर है, जिसे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की देर शाम अर्जुन का शव उसके घर के पास खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के पिता सिंकुर बान सिंह और उनकी पत्नी उस वक्त बाजार गए हुए थे। जब घर लौटे तो उनकी नौ वर्षीय बेटी अनीता ने उन्हें बताया कि चंद्रमोहन बान सिंह चाकू लेकर आया और उसने अर्जुन को गला रेत दिया। अर्जुन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अनीता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने मृतक के पिता की लिखित शिकायत पर चाईबासा मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 83/2025, धारा 103 (1) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चंद्रमोहन बान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे का चाकू भी उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे जमीन और जादू-टोना से जुड़ा विवाद सामने आया है। कुछ साल पहले आरोपी के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पिछले कुछ दिनों से आरोपी की पत्नी, मृतक की मां पर ‘डायन’ होने का आरोप लगा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुफ्फसिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर, सब इंस्पेक्टर मिथुन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक यदुनंदन महतो, दशरथ टुडू समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। गांव में इस घटना के बाद शोक और भय का माहौल है। –आईएएनएस एसएनसी/एबीएम

अन्य ख़बरें

जनगणना और परीक्षा ड्यूटी का मिला फल, मध्यप्रदेश के शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं

Newsdesk

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

Newsdesk

लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में  दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading