22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

हम आजाद हैं, तो इतने बेबस क्यों?…‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर आउट, दिखी हर एक्टर की दमदार झलक

The Bengal Files Teaser, 12 जून। बंगाल के नरसंहार ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ पर बनी निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का शानदार टीजर जारी रिलीज हो चुका है, जिसमें हर एक कलाकार की दमदार झलक दिखी। इंस्टाग्राम पर टीजर को शेयर करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कैप्शन में लिखा, “प्रस्तुत है, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ के निर्माताओं की ओर से ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर। ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने व्यथित किया, तो ‘द दिल्ली फाइल्स’ आपको झकझोर देगी। 5 सितंबर को सिनेमाघरों में देखें।”

टीजर की शुरुआत में आवाज आती है, “मैं एक कश्मीरी पंडित हूं, इसीलिए यकीन के साथ कह सकता हूं कि बंगाल दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है। क्यों आजादी के इतने सालों बाद भी हम उसी कम्युनल पॉलिटिक्स से लड़ रहे हैं? क्या हम आजाद हैं और हैं तो इतने बेबस क्यों? इस गंभीर सवाल के साथ फिल्म के हर एक किरदार को बखूबी पेश किया गया।

टीजर में दर्द, तड़प, विरोध, लड़ाई, हताशा के साथ हर एक चीज को फ्रेम में कैद किया गया। वहीं, कलाकारों की झलक भी दिखाई दी, जिसमें पल्लवी जोशी ‘मां भारती’ के किरदार में तो मिथुन चक्रवर्ती ‘मैडमैन’, बब्बू मान ‘शिवा पंडित’ और अनुपम खेर ‘गांधी’ जी के किरदार में दिखे।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 10 जून को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि ‘बंगाल के नरसंहार’ पर बनी उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का टाइटल अब बदल चुका है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है। ‘द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर’ पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। गंभीर मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए मशहूर विवेक रंजन ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। बंगाल की त्रासदी और हिंदू नरसंहार पर बनी फिल्म में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ अभिनेता अनुपम खेर, गोविंद नामदेव, पुनीत इस्सर, बब्बू मान और पालोमी घोष भी अहम भूमिकाओं में हैं। —

अन्य ख़बरें

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading