31.5 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : एयर इंडिया ने दी अहम जानकारी- विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक थे सवार

Air india flight accident today,

Air india flight accident today, 12 जून। एयर इंडिया ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुए अपने प्लेन क्रैश के संबंध में सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कई अहम जानकारी साझा की। एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट एआई171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एयर इंडिया ने अपने पोस्ट में कहा, “अहमदाबाद से 13:38 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।”

पोस्ट में आगे कहा गया है कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। एयर इंडिया ने अपने पोस्ट में बताया, “हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।” पोस्ट में कहा गया है कि एयर इंडिया इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नियमित जानकारी देती रहेगी।

साथ ही, एयर इंडिया ने सभी मीडियाकर्मियों से अपील की है कि वह समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर पर कॉल न करें। मीडिया से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, वह एयर इंडिया के +91 9821414954 इस नंबर से संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया, यहां एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया।

दरअसल, एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। विमान टेक-ऑफ के बाद क्रैश हुआ है। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है।

एयर इंडिया की ये बोइंग 737 पैसेंजर फ्लाइट थी। फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी। प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। हालांकि इस हादसे में कितना जानमाल का नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

यह भी पढ़े – अहमदाबाद विमान हादसा : कैप्टन सुमित सभरवाल उड़ा रहे थे प्लेन, 10 केबिन क्रू भी शामिल

यह भी पढ़े – Air India plane crashed in Ahmedabad : कार्यक्रम बीच में छोड़ विजयवाड़ा से अहमदाबाद रवाना हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री

यह भी पढ़े – अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, कई यात्री थे सवार

अन्य ख़बरें

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र ‘फिजूलखर्ची’: भाजपा

Newsdesk

अरुणाचल: असम राइफल्स ने उग्रवादी नेटवर्क को नाकाम किया, उल्फा (आई) का सदस्य गिरफ्तार

Newsdesk

इकबाल मिर्ची की अतिरिक्त संपत्तियों को अटैच करने के लिए ईडी को कोर्ट से मिली मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading