26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – ट्रेन लेट या एसी खराब? अब IRCTC देगा पूरा रिफंड, नहीं झेलनी होगी परेशानी

Jabalpur News। लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत आई है। अब यदि आपकी ट्रेन तीन घंटे से अधिक लेट हो या एसी कोच में दो घंटे से अधिक ठंडक न मिले, तो भारतीय रेलवे की टिकटिंग सेवा IRCTC पूरा टिकट रिफंड देगी। यह नई सुविधा रेलवे की यात्री सेवा को और पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

अब तक यात्रियों को ट्रेन लेट होने या कोच में सुविधा न मिलने की स्थिति में सिर्फ आंशिक रिफंड मिलता था, लेकिन नई नीति के तहत यात्री 100% किराया वापस पा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि यात्री यात्रा समाप्ति के 24 घंटे के भीतर IRCTC वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें

हालांकि, यह सुविधा सिर्फ कन्फर्म्ड टिकट धारकों के लिए लागू होगी। वेटिंग टिकट या प्राकृतिक आपदा जैसे कारणों से ट्रेनों की देरी पर यह नियम मान्य नहीं होगा।

एसी कोच में ठंडक न मिलने की स्थिति में यात्री को ट्रेन में मौजूद टीटीई या रेलवे स्टाफ से लिखित प्रमाण लेना होगा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि कोच में तकनीकी समस्या थी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की असुविधा को कम करना और ट्रेनों की समयबद्धता व कोच की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को जवाबदेह बनाना है।

इस नई व्यवस्था से अब यात्री अधिक आत्मविश्वास के साथ यात्रा कर सकेंगे और सेवा में कमी होने पर उचित मुआवजा भी हासिल कर सकेंगे।

अन्य ख़बरें

एल्गिन अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

Newsdesk

रेलवे कोचिंग डिपो के वाहन स्टैंड से एक्टिवा चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Newsdesk

4.01 लाख की अंग्रेजी शराब और 55 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading