27.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – एबीवीपी का ‘आरोग्य कुंभ’ जबलपुर में शुरू, 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि जुटे, तीन दिन तक चलेगा स्वास्थ्य मेला

Jabalpur News Today। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिज्ञासा आयाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जोनल कॉन्फ्रेंस और स्टेट आरोग्य फेयर का आज जबलपुर में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सीएमआई अध्यक्ष बी.एल. मेहरा और मध्य प्रदेश आयुर्वेद विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरु अशोक खंडेलवाल ने किया।

स्वास्थ्य और प्राचीन ज्ञान पर जोर

उद्घाटन सत्र में मंत्री राकेश सिंह ने इसे एक ‘आरोग्य कुंभ’ बताते हुए कहा कि एबीवीपी ने आयुष क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण में हमारे ऋषि-मुनियों की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां आज भी प्रासंगिक हैं और इस आयोजन से उन्हें संकलित करने में मदद मिलेगी।

1500 प्रतिनिधि और दर्जनों वर्कशॉप

एबीवीपी के प्रदेश मंत्री माखन शर्मा ने जानकारी दी कि इस आयोजन का उद्देश्य लर्न एंड प्रैक्टिस आयुष को सार्थक बनाना है। कॉन्फ्रेंस और मेले में 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि विभिन्न राज्यों से शामिल हुए हैं। तीन दिन तक अलग-अलग विषयों पर चर्चा और वर्कशॉप आयोजित होंगे।

आम जनता के लिए भी स्वास्थ्य मेले का लाभ

20 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान आम नागरिकों के लिए भी स्टेट आरोग्य मेले में नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध रहेगा।

विशेषज्ञों की मौजूदगी

इस अवसर पर पद्मश्री वेद वालिद प्रकाश (कैंसर विशेषज्ञ), प्रसिद्ध नाड़ी विशेषज्ञ तपन कुमार और वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. राजेश टक्कर सहित कई विशेषज्ञ भी अपने अनुभव और शोध साझा करेंगे।

अन्य ख़बरें

थाना यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई

Newsdesk

धान की फसल बर्बादी के सर्वेक्षण और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार ने उठाई किसानों की आवाज

Newsdesk

नहर पुलियों की संकीर्णता से हादसों का खतरा, चौड़ीकरण और मार्ग सुधार को लेकर अधिकारियों से चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading