26.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुंबई : कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार कार समुद्र में गिरी, ड्राइवर सुरक्षित

मुंबई, 7 अक्टूबर। मुंबई के वर्ली क्षेत्र में कोस्टल रोड पर सोमवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और करीब 30 फीट नीचे समुद्र में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला और कार चला रहे युवक को डूबने से बचा लिया। गोताखोर कार को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना आधी रात के आसपास हुई, जब कार महालक्ष्मी से वर्ली की ओर जा रही थी। कार में केवल 28 वर्षीय चालक फ्रशोगोर बट्टीवाला मौजूद था, जिसे महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के जवानों ने तुरंत कार्रवाई कर सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस के अनुसार, चालक ने तेज गति के कारण गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। डिवाइडर से टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलकर समुद्र में जा गिरी और कुछ ही पलों में डूब गई। महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण चालक को समय रहते बचा लिया गया। घायल बट्टीवाला को मामूली चोटों के साथ नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वर्ली पुलिस ने चालक का बयान दर्ज किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज गति को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या चालक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और समुद्र में जा गिरी।

महाराष्ट्र सुरक्षा बल जवानों की त्वरित कार्रवाई से चालक की जान बच गई, वरना हादसा और घातक हो सकता था।” वर्तमान में डूबी हुई कार को समुद्र से निकालने का कार्य जारी है। पुलिस ने कोस्टल रोड पर वाहनों की गति सीमा का पालन करने की चेतावनी दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

अन्य ख़बरें

समूह से जुड़कर अनिता ने बदली जिंदगी की तस्वीर, अब पशु सखी और बीमा सखी का कर रही कार्य

Newsdesk

फेसलेस पंजीयन को बढ़ावा देने विभागों एवं सेवा प्रदाताओं की बैठक

Newsdesk

कैंसर रोकथाम के लिए जबलपुर में चलेगा ‘प्रेरणा अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading