35.1 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर विपिन हत्याकांड के आरोपी फैजान का एनकाउंटर, बलिया में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश

बुलंदशहर/बलिया, 6 जून । उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। बीती रात प्रदेश के दो जिलों बलिया और बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों एनकाउंटर में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। बुलंदशहर में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया फैजान कुरैशी सिकंदराबाद के विपिन हत्याकांड का आरोपी है। फिलहाल, पुलिस टीमें आगे की कार्रवाई में जुटी हैं। बुलंदशहर पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि दो जून को चोला रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री के बाहर नाले से विपिन का शव बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार, फैजान कुरैशी नाम के युवक ने अपने साथी जैद सैफी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों ने विपिन की हत्या के बाद उसके शव को बोरे में भरकर बंद पड़ी फैक्ट्री के बाहर स्थित नाले में फेंक दिया था। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने हत्या के साथ विपिन का ई-रिक्शा भी छीन लिया था। लूट की इस घटना के दौरान ही विपिन की हत्या की गई थी। वारदात के बाद फैजान उस ई-रिक्शे को ठिकाने लगाने जा रहा था। इसी दौरान शुक्रवार देर रात पुलिस ने उसे घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान फैजान का साथी भागने में सफल रहा, जबकि वह खुद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के पास से ई-रिक्शा बरामद हुआ है। इसके अलावा, एक तमंचा और जिंदा कारतूस मिला है। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी फैजान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, बलिया के दोकती थाना क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार रुपए के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी और फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अन्य ख़बरें

घमापुर जनकल्याण शिविर में सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, आज अंतिम दिन

Newsdesk

अनुकंपा नियुक्ति नीति की विसंगतियां दूर हों, तभी मिलेगा कर्मचारियों को लाभ : पाठक

Newsdesk

जबलपुर में खेल संस्कृति और अभिभावक कल्याण को मुख्यधारा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading