35.1 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वारासिवनी नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आज


*विधायक विवेक पटेल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पहुंचेंगे कांग्रेसी*
*वारासिवनी*-नगर पालिका वारासिवनी में कथित रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार,व्यापारियों से की जा रही मनमानी वसूली तथा लगातार पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दाम,गैस,नीट पेपर लीक सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल के नेतृत्व में 9 जून दिन मंगलवार को नगर के जय स्तंभ चौक पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के हजारों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं किसान विधायक जनसंपर्क कार्यालय पहुंचेंगे।जिसके पश्चात सभी रैली के माध्यम से सभी नगर के जय स्तंभ चौक पहुंचेंगे।विदित हो कि नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली से आमजन,व्यापारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में लंबे समय से असंतोष व्याप्त है।व्यापारियों पर अनावश्यक दबाव बनाकर की जा रही वसूली,विकास कार्यों में अनियमितताओं तथा जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही को लेकर विधायक विवेक विक्की पटेल ने जनआंदोलन का आह्वान किया है।
विधायक पटेल ने कहा कि जनता के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रदेश और वारासिवनी नगर पालिका में यदि भ्रष्टाचार और मनमानी हो रही है।तो उसके विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी,जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल होंगे।आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनहित की इस लड़ाई को मजबूत बनाने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

घमापुर जनकल्याण शिविर में सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, आज अंतिम दिन

Newsdesk

अनुकंपा नियुक्ति नीति की विसंगतियां दूर हों, तभी मिलेगा कर्मचारियों को लाभ : पाठक

Newsdesk

जबलपुर में खेल संस्कृति और अभिभावक कल्याण को मुख्यधारा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading