September 14, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किये हाइवे पेट्रोलिंग वाहन।

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कंट्रोल रूम से हरी झंडी दिखाकर तीन हाइवे पेट्रोलिंग वाहनों को हाइवे के लिए रवाना किया। प्रत्येक पेट्रोलिंग वाहन में एक अधिकारी और बल तैनात किया गया है। जानकारी देते हुए श्री विश्वकर्मा ने बताया कि बरसात के दिनों में हाइवे पर अपराधों की रोकथाम और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हाइवे पेट्रोलिंग प्रारम्भ की गईं है, विगत वर्ष भी हाइवे पर पेट्रोलिंग करवाई गईं थी जिसके सार्थक परिणाम मिले थे। रवाना किये गए वाहनों में से एक वाहन को जबलपुर हाइवे, एक मैहर रोड पर तथा एक शहडोल रोड पर पेट्रोलिंग करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, निरीक्षक रितेश शर्मा, निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे ।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading