August 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आईआरसीटीसी मामले में लालू परिवार पर आरोप तय करने का फैसला फिर टला, अब 27 अगस्त को सुनवाई

नई दिल्ली, आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय करने पर राऊज एवेन्यू कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। अदालत अब 27 अगस्त को इस मामले में फैसला सुनाएगी।  इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।इससे पहले 31 जुलाई को भी इसी मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला टाल दिया गया था। उस दिन अदालत को लालू परिवार पर आरोप तय करने के संबंध में फैसला देना था। हालांकि, सुनवाई को 14 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया था। इससे पहले 16 जून को भी अदालत ने मामले में आरोप तय करने की तारीख 31 जुलाई तक बढ़ा दी थी।ईडी के अनुसार, 2004 से 2009 के बीच जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, तब आईआरसीटीसी के होटलों के संचालन के लिए दिए गए ठेकों में अनियमितताएं की गईं। जांच एजेंसी का दावा है कि होटलों के रखरखाव का ठेका तय नियमों और प्रक्रिया का पालन किए बिना राजद प्रमुख के करीबी सहयोगियों से जुड़ी एक निजी कंपनी को दिया गया था।

अन्य ख़बरें

जनगणना-2027: गृह मंत्रालय ने जानकारी एकत्र करने के लिए 40 सवाल किए अधिसूचित

Newsdesk

‘ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था’, राहुल गांधी पर जेपी नड्डा ने बोला हमला

Newsdesk

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- ‘देश के बंटवारे का दंश कांग्रेस की देन’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading