जबलपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, पुलिस लाइन में पदस्थ नागेंद्र यादव को माढ़ोताल थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आदेश जारी होने के बाद थाने की जिम्मेदारी अब नागेंद्र यादव संभालेंगे। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र पवार का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना नए थाना प्रभारी नागेंद्र यादव की प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी।


