जबलपुर। सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, जबलपुर द्वारा गुरुवार को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, छठवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर में महिला नव आरक्षकों के लिए निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य महिला नव आरक्षकों को ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा सेवा से संकल्प अभियान के तहत नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अभियान के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन संचालन करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।


