22.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अनिल कपूर ने लॉकडाउन में अपनी गतिविधियों का खुलासा किया

Actor Anil Kapoor. (File Photo)

मुंबई, 18 मई | अभिनेता अनिल कपूर लॉकडाउन के दौरान खुद के साथ काफी समय बिता रहे हैं।

अनुपम खेर के साथ एक लाइव सेशन में अनिल ने बताया कि वह खुद को घर में कैद रख रहे हैं।

अनिल ने कहा, “मैं किताबें पढ़ने और कई चीजें देखने में काफी वक्त दे रहा हूं। मैंने कुछ स्क्रिप्ट भी पढ़ी हैं। व्यायाम भी मुझे व्यस्त रखने में मदद करता है। मैं हमेशा अंदर लेने और बाहर निकालने में भरोसा करता हूं। आप जितना खा रहे हैं, उतना ही व्यायाम भी करें। इसके साथ ही मैं खुद के साथ भी काफी वक्त बिता रहा हूं।”

अनिल ने इस तरह के कठिन समय के दौरान सकारात्मकता बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “मैं बीते दो महीनों में सभी तरह की भावनाओं से गुजर रहा हूं। कुछ ऐसे दिन रहे जब मैंने कमतर महसूस किया और दुखी रहा. लेकिन सकारात्मक रहना काफी महत्वपूर्ण है और मैं सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहा हूं।”

अन्य ख़बरें

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading