
बीजिंग, 29 मई | 13वीं एनपीसी के तीसरे पूर्णाधिवेशन में मतदान के जरिए हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने की कानूनी व्यवस्था बनाने के निर्णय को पारित किया गया।
यह चीन में एक देश दो व्यवस्थाओं को लागू करने में एक अहम बात है, जिससे केंद्र सरकार द्वारा देश की सुरक्षा की रक्षा करने का दृढ़ इरादा और संकल्प प्रतिबिंबित हुआ है। यह हांगकांग के समूचे हितों और हांगकांग के लोगों के बुनियादी हितों की रक्षा करने का प्रतीक भी है।
इस निर्णय में निम्न मुख्य विषय हैं। चीन दृढ़ता से एक देश दो व्यवस्थाओं, हांगकांग वासियों द्वारा हांगकांग का प्रशासन करने और उच्च आत्मशासन का कार्यान्वयन करेगा। चीन किसी भी विदेशी शक्ति के किसी तरीके से हांगकांग के मामलों में हस्तक्षेप करने का विरोध करता है और जरूरी पर जवाबी प्रतिबंध भी लगाएगा। चीन देश की प्रभुसत्ता, एकता और प्रादेशिक भूमि की अखंडता की रक्षा करेगा। हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने की व्यवस्था की स्थापना और परिपूर्ण किया जाएगा।
हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक को हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने का कर्तव्य निभाना चाहिए और नियमित समय पर केंद्र सरकार को रिपोर्ट देनी चाहिए। एनपीसी की स्थायी कमेटी हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने की कानूनी सिस्टम बनाएगी और उपरोक्त संबंधित कानूनों को हांगकांग के बुनियादी कानून के अतिरिक्त दस्तावेज में शामिल करेगी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)


