38.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नवाजुद्दीन, इला ने ‘घूमकेतु’ के एक मजेदार सीन के बारे में बात की

New Delhi: Actor Nawazuddin Siddiqui at a photoshoot and interview during the promotions of his upcoming film “Motichoor Chaknachoor” in New Delhi on Nov 14, 2019. (Photo: Amlan Paliwal)

मुंबई, 31 मई | नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इला अरुण ने हाल ही में रिलीज हुई डिजिटल फिल्म, ‘घूमकेतु’ की शूटिंग को लेकर बात की। उन्होंने उन सीन के बारे में बताया जिन्हें फिल्माते वक्त सबसे ज्यादा मजा आया। नवाजुद्दीन ने आईएएनएस को बताया, “इला जी एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। ‘घूमकेतु’ समेत तीन फिल्मों में मैंने उनके साथ काम किया है। मुझे लगता है कि भगवान ने उन्हें सब कुछ दिया है। वह बहुत अच्छा गाती हैं। हम जानते हैं कि उनकी बहुत अलग आवाज है। इसके अलावा, वह एक अच्छा सह-कलाकार हैं। इस फिल्म में इला जी के साथ कुछ कठिन लेकिन महत्वपूर्ण ²श्य थे। इसमें एक ²श्य मच्छरदानी के अंदर का है और मेरे लिए, एक कलाकार के रूप में यह कठिन था। लेकिन इला जी के सहयोग से ये हुआ।”

इस सीन के बारे में आगे बताते हुए, इला ने कहा, “इस सीन में, घूमकेतु (नवाजुद्दीन द्वारा अभिनीत) आधी रात को सेंटो बुआ (इला द्वारा अभिनीत) को एक डरावनी कहानी बताता है। एक मच्छरदानी के अंदर उस सीन के मुताबिक सही बॉडी लैंग्वेज के साथ, कम जगह में और एक निश्चित तरीके से लगे कैमरे के सामने करना मुश्किल था। नवाज इतने सहज थे और यह एक ऐसा प्रदर्शन था जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती! मुझे लगता है कि यह हमारी फिल्म का सबसे अच्छा सीन था।”

हाल ही के दिनों में नवाजुद्दीन और इला अरुण ने नंदिता दास की फिल्म ‘मंटो’ में भी स्क्रीन स्पेस साझा किया था।

पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘घूमकेतु’ में अनुराग कश्यप, रघुबीर यादव, रागिनी खन्ना, और स्वानंद किरकिरे भी हैं। फिल्म जी 5 पर आ रही है।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading