35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में चक्रवाती तुफान निसर्ग ने ली 4 लोगों की जान

मुंबई, 4 जून | महाराष्ट्र से टकराने और राज्य में चार लोगों की जान लेने के 18 घंटे बाद चक्रवात निसर्ग पूर्व में विदर्भ क्षेत्र की ओर चला गया। अधिकारियों ने गुरुवार इस बात की जानकारी दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा, “पूर्व में उत्तर-पूर्व की ओर जाने और एक अच्छी तरह से चिह्न्ति निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर होकर, वह विदर्भ क्षेत्री की ओर चला गया।”

रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन में टकराने के बाद चक्रवात पुणे की ओर चला गया और गुरुवार सुबह तक नासिक क्षेत्र से पूर्व की ओर विदर्भ क्षेत्र में आगे बढ़ा।

अब तक कम से कम 10 लोगों के घायल होने के साथ ही रायगढ़ और पुणे दोनों में ही जिलों में चक्रवात से संबंधित दो मौतें दर्ज की गई हैं।

रायगढ़ जिले के पीड़ितों में 53 वर्षीय एक दुकानदार शामिल है। वह उमेट गांव में एक बिजली के खंभे की चपेट में आ गया था, जबकि अन्य मामले में श्रीवर्धन में एक पेड़ के गिरने से उसके नीचे आकर एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

पुणे की बात करें तो छत से एक टिन की चादर के उड़ जाने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य मामले में घर के नीचे दबने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

मुंबई मौत के मामलों को लेकर चक्रवात की चपेट में आने से बच गया और किसी भी अन्य तटीय कोंकण जिलों में कोई जानलेवा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, यहां जान का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घरों, इमारतों, तटीय गांव की कॉलोनियों, वाहनों, सैकड़ों पेड़ों और खेती की खड़ी फसलों आदि को भारी नुकसान पहुंचा है।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading