32.2 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

तेलंगाना में काले जादू के शक में दंपति की पिटाई

हैदराबाद, 21 जून | तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में ग्रामीणों के एक समूह ने काला जादू करने के संदेह में एक जोड़े को पेड़ से बांधकर पीटा। यह घटना 17 जून को कोलकुर गांव के एक दलित मोहल्ले में हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद ही इसका पता चला।

पुलिस ने कहा कि यादैया और उनकी पत्नी श्यामम्मा को एक पेड़ से बांध दिया गया और कुछ स्थानीय लोगों ने पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और दंपति को छुड़ाया।

दंपति पर काला जादू करने का शक होने पर कुछ ग्रामीण उन्हें घसीटकर गांव के एक स्थान पर ले गए और एक पेड़ से बांध दिया।

सदासिवपेट पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दंपति को कोई बड़ी चोट नहीं आई है।

पुलिस ने गलत तरीके से बंधक बनाने और हत्या के प्रयास के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों पीड़ित दलित समुदाय से हैं।

पुलिस ने कहा कि यादैया ने यह बात फैला दी थी कि जो कोई भी उसके साथ खिलवाड़ करेगा, वह मर जाएगा और जब भी उसके साथ अच्छे संबंध नहीं रखने वाले किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो लोगों को संदेह हो जाता है और उसे और उसकी पत्नी को दंडित करने का फैसला किया जाता है।

इससे पहले भी तेलंगाना के गांवों में काला जादू करने के शक में मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

अन्य ख़बरें

चाकूबाजी में घायल नाबालिग जॉनसन की मौत, दो नाबालिग हिरासत में

Newsdesk

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading