24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

रैपर ‘डोजा कैट’ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए नए टैटू

लॉस एंजेलिस, 29 जून । 27 वर्षीय रैपर डोजा कैट ने हाल ही में दो टैटू बनवाये है, जिसे उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। रैपर ने अपने पीठ और हाथ पर बनाए टैटू की तस्‍वीरें पोस्‍ट की।

रैपर ‘डोजा कैट’ ने अपने इंस्टाग्राम पर दो टॉपलेस तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी पीठ के निचले हिस्से पर बना मकड़ी का टैटू दिख रहा है।

पीपल पत्रिका की रिपोर्ट में कहा गया कि डोजा कैट का टैटू ऐसा लग रहा है जैसे कोई कीट जाल बुन रहा हो।

पोस्‍ट की गई फोटो मेें डोजा कैट ने अपने दाहिने हाथ की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें आईबॉल जैसा कुछ देखा जा सकता है।

रैपर्स ने 4 मई को अपने एक संदेश में कहा था कि चमगादड़ अक्सर पुराने को त्यागने और नए को लाने का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के साथ नई शुरुआत होगी। डोजा कैट जिस नई शुरुआत की उम्मीद कर रही हैं वह उनके नए दौरे की शुरुआत हो सकती है।

पिछले हफ्ते उन्होंने द स्कार्लेट टूर की घोषणा की, जो 2019 के बाद उनका पहला प्रमुख दौरा होगा।

स्कार्लेट टूर हैलोवीन पर सैन फ्रांसिस्को में शुरू होता है। आइस स्पाइस और डोएची अटेंशन परफॉर्मर में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment